Kawardha News: पुलिस आरक्षक ने अपने इंसास रायफल की एक पूरी मैग्जीन हवाई फायरिंग कर खाली कर दी। इस घटना में हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आरक्षक का नाम कोमल कुर्रे है, जिसकी ड्यूटी कन्या स्कूल में बोर्ड पेपर जांच के लिए आई उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा में लगी थी, जहां से वह रात में गायब हो गया। उसने एक ढाबे में खाना खाया, शराब पी, उसके बाद ढाबे के सामने हवाई फायरिंग की, फिर पेट्रोल पंप में फायरिंग उसके बाद अपने घर पहुंचा। जल्दी दरवाजा न खुलने पर दीवार में ही तीन चार राउंड फायरिंग कर दी।