धार

Bhojshala ASI Survey: खुदाई में निकले खास बनावट के स्तंभों के 3 टुकड़े, अब हैदराबाद की टीम लेगी बड़ा फैसला

Bhojshala ASI Survey : खुदाई मेंखास बनावट के स्तंभों के तीन टुकड़े मिले हैं। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की हैदराबाद टीम ने 4 दिन में किए जीपीआर सर्वे की रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। हालांकि मुख्य रिपोर्ट लैब में तैयार होगी, जिसके आधार पर ASI आगे की खुदाई के क्षेत्रों पर बड़ा फैसला लेगी।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2024, 8:44 AM IST
Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey:मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala temple ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal maula masjid ) में जारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) द्वारा जारी सर्वे कार्य का बुधवार को 69वां दिन गुजरा है। प्रवेश द्वार के पास ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार ( GPR ) से सर्वे कार्य किया गया। इसके साथ ही परिसर के उत्तरी भाग ( North side ) में भी एक स्थान पर खुदाई कार्य किया गया। खुदाई के दौरान जमीन से खास बनावट के स्तंभों ( special design pillars ) के तीन अवशेष ( remains ) मिले हैं।

बताया जा रहा है कि खुदाई में निकले स्तंभों के तीन अवशेषों पर कुछ विशेष आकृति बनी हुई है। इधर, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ( जीओआइ ) हैदराबाद की टीम ने 4 दिनों के भीतर किए गए जीपीआर सर्वे की रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। हालांकि मुख्य रिपोर्ट लैब में तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही एएसआई टीम नए स्थानों पर खुदाई करने का बड़ा फैसला लेगी। हालांकि, लैब टेस्ट के आधार पर बनने वाली रिपोर्ट में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है।

ASI ने किया भोजशाला में प्रवेश

आपको बता दें कि सुबह 8 बजे एएसआई की टीम ने भोजशाला में प्रवेश किया। इसमें जीपीआर टीम ने 50 मीटर के दायरे में सर्वे किया, वहीं भोजशाला की विशेष टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी की गई है। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा का कहना है कि बताया कि भोजशाला के भीतरी और बाहरी परिसर में सर्वे कार्य किया गया है। उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम भी किया गया। साथ ही, गर्भगृह में फोटोग्राफी की गई है।

Updated on:
1 Jun 2024, 8:44 AM IST
Published on: