धार

शहरी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोग बनाने लगे वीडियो, फिर…

-शुगर मिल के पास से गुजरा तेंदुआ-राहगीरों ने बनाया वीडियो-वीडियो के आधार पर विभाग को दी सूचना-लोगों से सतर्क रहने की अपील
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2022, 5:51 PM IST
News
शहरी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोग बनाने लगे वीडियो, फिर...

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत निसरपुर पुलिस चौकी की रात के गश्त के समय टीम ने निसरपुर विकासखंड के ग्राम चिखल्दा और नर्मदा नगर के बीच स्थित शुगर मिल के पास एक तेंदुए को देखा। इस दौरान मौके से राहगीर भी गुजर रहे थे, जिनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। इस दौरान राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर इसी के आधार पर वन विभाग को सूचितकिया। साथ ही, ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि, कुक्षी तहसील के अंतर्गत आने वाले निसरपुर ब्लॉक के ग्राम चिखल्दा और नर्मदा नगर के बीच स्थित शुगर मिल के पास से रात 2 से 3 बजे के बीच तेंदुआ देखा गया। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सड़क किनारे एक तेंदुआ नजर आया, जिसका अन्य राहगीरों के साथ साथ पुलिस टीम ने भी वीडियो बना लिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।


वायरल हो रहा वीडियो

गुरुवार रात को निसरपुर पुलिस चौकी की एक टीम एसआई आशुतोष जोशी के नेतृत्व में रात्रि गश्त को निकली थी। इस दौरान उन्हें सड़क किनारे तेंदुआ नजर आया। उन्होंने अपनी टीम के साथ गाड़ी को काफी सतर्कता से चलाते हुए 1 मिनट 45 सेकंड का तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद सुबह इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी आम लोगों की सतर्कता के लिए शुक्रवार शाम से ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Published on: