24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के कुएं से जिंदा निकल आया शख्स, छूकर निकल गई मौत, Live Video

-एकादशी मेले में मचा हड़कंप-मौत के कुएं में हुआ हादसा-बाइक स्टंट दिखाना स्टंटमैन को पड़ा भारी-हादसे में घायल हुआ स्टंटमैन-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 5:06 PM IST

News

मौत के कुएं से जिंदा निकल आया शख्स, छूकर निकल गई मौत, Live Video

डिंडोरी. मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाले शहपुरा में आयोजित एकादशी मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेले में लगे मौत के कुंए में बाइक से स्टंट करना स्टंटमेन के लिए भारी पड़ गया। मौते के कुएं में स्टंटमेन बाइक दौड़ाते समय अचानक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

आपको बता दें कि, स्टंटमैन मेले में लगे मौत के कुंए में बाइक के साथ स्टंट दिखा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके चलते वो पलक झपकते ही सीधे नीचे जा गिरा। हालांकि, गनीमत ये थी कि, उसके सिर पर हेलमेट लगा था, जिससे वो गंभीर चौटिल नहीं हुआ। हालांकि, कुएं की दीवार से सिर टकराने पर उसका हेलमेट निकल कर गिर गया था, जिसके बद वो सीधे नीचे जा गिरा। हालांकि, प्रबंधन टीम उसे तुरंत ही अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- अवैध खनन रोकना मैनेजर पर पड़ा भारी, क्रेशर संचालक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल


मौत के कुएं में छुकर निकली मौत, Live Video

अस्पताल में स्टंटमैन का इलाज जारी है। वहीं, अपचार में जुटे चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, युवक अचानक ही बाइक से नियंत्रण कोकर कुए की दीवार से जा टकराया। सबसे पहले उसका सिर टकराया था। हालांकि, गनीमत रही कि, कुए की दीवार से सिर टकराते समय उसके सिर पर हेलमेट लगा था, वरना वो गंभीर चौटिल हो सकता था। टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, दीवार से सिर टकराते ही हेलमेट निकलकर नीचे जा गिरा था। वहीं, ये भी बता दें कि, हादसे के समय बड़ी संख्या में दर्शक इस नजारे को देख रहे थे। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। हादसे का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- युवाओं के काम की खबर : CM राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, ये पद भरे जाएंगे

यह भी पढ़ें- इस पेड़ के नीचे लगता है अनूठा मेला, परिक्रमा करने दूर दूर से आते हैं हजारों भक्त