24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध खनन रोकना मैनेजर पर पड़ा भारी, क्रेशर संचालक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

-अवैध खनन रोकना मैनेजर को पड़ा भारी-क्रेशर संचालक ने गुर्गों ने किया जानलेवा हमला-बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने-बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नौर गांव की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 3:34 PM IST

News

अवैध खनन रोकना मैनेजर पर पड़ा भारी, क्रेशर संचालक ने गुर्गों बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कटनी. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक तरफ तो अवैध खनन माफियाओं पर लगातार कारर्वाई के दावे किये जा रहे हैं, बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले बरही थाना इलाके के गन्नौर गांव से सामने आया है। यहां एक मिनरल्स कंपनी के मैनेजर को अवैध खनन के लिए रोकना भारी पड़ गया। यहां क्रेशर संचालक ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर न सिर्फ मैनेजर का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि अधमरी हालत में चोड़कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि, मारपीट का शिकार मैनेजर को गंभीर चोटें आई है। वहीं, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उक्त मामले की शिकायत बरही थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें- युवाओं के काम की खबर : CM राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, ये पद भरे जाएंगे


इन लोगों ने की मैनेजर से मारपीट, वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के किन्नौर गांव में सुनीता मिनरल्स पत्थर की खदान है। जहां पर क्रेशर संचालक केपी अवस्थी के द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा था। सरोज मिनरल्स के मैनेजर मुनींद्र तिवारी ने बताया कि, अवैध उत्खनन करने से रोका गया तो मौके पर केपी अवस्थी अपने गुर्गों के साथ पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद कार में अपहरण कर ले गए और क्रेशर में ले जाकर के जमकर मारपीट की। इस दौरान केपी अवस्थी, दादू अवस्थी, तिलक ग्रोवर व उसके अन्य आठ 10 गुर्गों ने मारपीट की है

यह भी पढ़ें- इस पेड़ के नीचे लगता है अनूठा मेला, परिक्रमा करने दूर दूर से आते हैं हजारों भक्त


जान से मारने की धमकी

मुनेंद्र तिवारी के अनुसार, केपी अवस्थी के द्वारा उन्हें गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस ने आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। अन्य कर्मचारी सुशील तिवारी ने बताया कि, उल्टा पुलिस द्वारा उन्हें थाने पर बैठा लिया गया। थाना प्रभारी के फोन करने पर छोड़ा गया है।


लूट का भी आरोप

मुनेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में आरोपियों के द्वारा लूट भी की गई है। सोने की चेन अंगूठी के साथ साथ 15 हजार रुपए नगद लूट लिए हैं।

यह भी पढ़ें- मेट्रीमोनियल साइट पर चल रहा है गंदा खेल, साथी ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सतर्क


यह है मामला

बिचपुरा में पत्थर खदान के मैनेजर मुनेंद्र तिवारी पिता तुलसीराम तिवारी 45 वर्ष अमरपाटन निवाशी को बाजू से लगी खदान के मालिक केपी अवस्थी, दादू अवस्थी, तिलक ग्रोवर, रामप्रसाद तोमर, रॉकी तिवारी, रामजी ग्रोवर संतु गौतम उनके लड़के स्टाफ ने लाठी दंडो से मारा और गोली मारने की धमकी दी है। विवाद का कारण बताया गया कि सरोज मिनरल्स राहुल गुप्ता की है जिसमे केपी अवस्थी के लोगो द्वारा उनकी खदान के हिस्से में मशीन लगा कर अवैध खनन किया जा रहा था। मना करने पर विवाद किया गया। बरही पुलिस द्वारा 294, 323 ज़ 506, 34 के तहत मामला कायम कर कार्यबाही की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।