24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पेड़ के नीचे लगता है अनूठा मेला, परिक्रमा करने दूर दूर से आते हैं हजारों भक्त

-कदम के पेड़ की हजारों भक्तों ने लगाई परिक्रमा-दूर दूर से यहां आते हैं हजारों भक्त-देवउठानी ग्यारस पर पेड़ के नीचे भरता है मेला-बीते 100 वर्षों से मनाई जा रही है अनूठी पंरपरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 1:09 PM IST

News

इस पेड़ के नीचे लगता है अनूठा मेला, परिक्रमा करने दूर दूर से आते हैं हजारों भक्त

शिवपुरी. भारत देश अपनी अनूठी परंपराओं ओर मान्यताओं के लिए पहचान रखना वाला दुनियांभर में एक लौता देश है। यहां कई परंपराएं बड़ी बड़ी सीख देती हैं तो कई परंपराएं हैरान भी करके रख देती हैं। ऐसी ही एक अनूठी परंपरा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास में खासा चर्चित है। यहां वर्ष साल देवउठनी ग्यारस के अवसर पर श्रद्धालु एक विशेष पेड़ की परिक्रमा करने आते हैं।


हर साल की तरह इस साल भी देवउठनी ग्यारस के अवसर मध्य प्रदेश के अलग अलग कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम के पेड़ की परिक्रमा करने बदरवास आते हैं। विशेष रूप से इनमें शिवपुरी के साथ साथ गुना, अशोकनगर समेत पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं। बताया जाता है कि, हजारों की संख्या में आने वाले भक्तों के आने का सिलसिला यहां सुबह 5 बजे से ही शुरु हो जाता है।

यह भी पढ़ें- मेट्रीमोनियल साइट पर चल रहा है गंदा खेल, साथी ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सतर्क


ये है मान्यता

बदरवास के ग्राम सुमेला में कदम के पेड़ पर परिक्रमा की गई। यही नही यहां भक्तों द्वारा पेड़ के नीचे ही पूजन भी किया गया। ऐसी मान्यता है कि, यहां स्थित कदम के पेड़ की परिक्रमा और पूजन के बाद ही शुभ कार्यक्रमों की शुरुआत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले चरम पर धर्म, महाकाल लोक के बाद इन मंदिरों के विस्तार की तैयारी में सरकार


पेड़ के नीचे लगता है मेला

स्थानीय बुजुर्ग रघुवीर सिंह ने बताया कि, यहां स्थित कदम के पेड़ को लेकर कई मान्यताएं हैं। इसी के चलते बीते 100 वर्षो से यहां भक्त परिक्रमा लगाने के लिए आते हैं। यहां आज के दिन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही, शुभ कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है। आपको बता दें कि, इस दिन विशेष तौर पर कदम के पेड़ के नीचे ही मेला लगाया जाता है। इस दौरान यहां कई दुकानें भी लगाई जाती है।