24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के काम की खबर : CM राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, ये पद भरे जाएंगे

शैक्षणिक सत्र 2022 - 23 के लिए सीएम राइज स्कूलों में सह-अकादमिक के रिक्त पदों के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 1:40 PM IST

News

युवाओं के काम की खबर : CM राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, ये पद भरे जाएंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी की जा रही है। बता दें कि, शैक्षणिक सत्र 2022 - 23 के लिए सीएम राइज स्कूलों में सह-अकादमिक के रिक्त पदों के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। सह-अकादमिक पदों के रिक्त पदों के लिए अतिथि शिक्षकों के कुल 10 तरह के पदों को भरा जाएगा।

आपको बता दें कि, जिन विद्यालयों में चयन परीक्षा के माध्यम से सह - अकादमिक पदों की पूर्ति की जा चुकी है, उन पदों के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती व्यवस्था नहीं की जाएगी। सह - अकादमिक पदों के लिए प्रशिक्षण संबंधी योग्यता (डीएड/बीएड) की भी जरूरत नहीं होगी।

अतः सह-अकादमिक पद के पैनल को बनाते समय डीएड/ बीएड के अतिरिक्त अंक को विद्यालय द्वारा तैयार किए जा रहे पैनल की मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। एमपीएसईडीसी द्वारा स्कोर कार्ड में जरूरी संशोधन किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें- इस पेड़ के नीचे लगता है अनूठा मेला, परिक्रमा करने दूर दूर से आते हैं हजारों भक्त


इन पदों पर होगी भर्ती

-कम्प्यूटर शिक्षक
-संगीत शिक्षक (गायन)
-पूर्व प्राथमिक शिक्षक
-संगीत शिक्षक (वादन)
-फाइन आर्ट शिक्षक
-नृत्य शिक्षक
-कॅरियर काउंसलर
-लाइब्रेरियन
-मनोवैज्ञानिक
-खेलकूद शिक्षक

9 नवंबर तक तय करें

विद्यालयों के द्वारा अवगत कराया गया है, कि सह-अकादमिक विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक आमंत्रण संबंधी कार्यवाही पूर्ण नहीं जा सकी है। ऐसे विद्यालय 9 नवंबर 2022 तक SMDC की बैठक कर अतिथि शिक्षक आमंत्रण संबंधी कार्यवाही पूरी कर लें।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल