
सावन का महीना भगवान शिव शंकर की पूजा-आराधना एवं उनके मंत्रों का जप करने से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिल जलाएं। अगर आपके परिवार में सुख शांति की कमी हो या दाम्पत्य जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हो तो सावन के महीने में हर दिन सुबह एवं शाम के समय इस मंत्र का 108 बार जप अवश्य करें। ऐसा करने से एक साथ घर परिवार की अनेक समस्याएं महादेव हमेशा के लिए दूर कर देंगे।
सभी देवी देवताओं में सबसे प्रमुख देवता भगवान शिव शंकर ही माने जाते हैं, जो सदैव सबका कल्याण करते हैं। सावन मास में पूजा आराधना, मंत्र जप से भगवान शिव अपने भक्तों पर आने वाले सभी कष्टों का हरण कर लेते हैं। जब-जब देवताओं, ऋषि-मुनियों या फिर ब्रह्मांड में कहीं भी जीवन पर संकट आया है तमाम कष्टों के विष को भगवान शिव ने धारण किया है।
भगवान शिव की आराधना बहुत ही सरल एवं बहुत ही फलदायी मानी गयी है। सावन मास में सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। सोमवार के अलावा भी कुछ लोग पूरे सावन मास में हर दिन विधि विधान से भगवान शिव का पूजन करते हैं। कहा जाता है कि सावन मास में की गई शिव पूजा कभी खाली नहीं जाती।
घर परिवार एवं दाम्पत्य जीवन की समस्त बाधाओं को दूर करने के लिए सावन मास में इस रुद्र गायत्री मंत्र का जप 108 बार सुबह-शाम दोनों समय करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।
रुद्र गायत्री मंत्र
।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥
भगवान रुद्र अर्थात शिव साक्षात महाकाल हैं। सृष्टि के अंत का कार्य इन्हीं के हाथों है। उन्हें सृष्टि का संहारकर्ता माना जाता है। सभी देवताओं सहित तमाम दानव, मानव, किन्नर सब भगवान शिव की आराधना करते हैं। सावन में इस मंत्र का जप करने से भगवान शिव एक साथ अनेक बाधाओं को दूर करने के साथ मनवांछित इच्छाएं भी पूरी कर देते हैं।
************