एक प्राचीन कथा के अनुसार एक बार भगवान श्री शिवजी, माता पार्वती को अमरकथा सुनाने अमरनाथ गुफा ले जा रहे थे, तब उन्होंने असंख्य नागों को अनंतनाग में, नंदी को पहलगाम में, चंद्रमा को चंदनवाड़ी में और श्री शेषनाग जी को सात पहाड़ो से घिरी इसी झील में छोड़ा था। कहा जाता है कि तब से लेकर आज तक 24 घंटे में एक बार श्री शेषनाग जी इस झील के बाहर आकर साक्षात दर्शन देते हैं, लेकिन उनके दर्शन केवल किस्मत सौभाग्यशाली लोगों की हो पाते हैं।
***********