धर्म-कर्म

नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूप और 9 खास मंत्र, नवरात्रि के हर दिन ऐसे करें मंत्र जाप

Navratri 9 Days 9 Mantras: Shardiya Navratri 2026 इस बार 11 अक्टूबर से शुरू होंगे। रविवार को घटस्थापना से नवरात्रि का आरंभ होगा और माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। जानें पूजा तिथियां और मंत्र।
2 min read
Sep 24, 2026
shardiya navratri 9 days 9 mantras puja vidhi dussehra
Navratri 9 Days 9 Mantras: मां दुर्गा के 9 स्वरूप और 9 खास मंत्र (फोटो सोर्स-ChatGPT)

Shardiya Navratri 2026: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शारदीय नवरात्रि पर्व इस बार रविवार के दिन चित्रा नक्षत्र में नवरात्रि का आरंभहोगा। श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार जब नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन होता है, तो माता का वाहन हाथी रहता है, माता जब हाथी पर सवार होकर के आती है, तब सुख समृद्धि एवं आर्थिक प्रगति को लेकर आती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार जिस दिन शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ होता है, उसे दिन के अनुसार माता का वाहन तय होता है और रविवार को होने से वाहन हाथी हुआ, इस दृष्टि से यह अनुकूल होने के साथ-साथ कल्याणकारी है। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी तो होगी, किंतु कहीं-कहीं गड़बड़ी की स्थिति भी बनेगी। भारतीय निर्यात नीति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

इस बार 9 दिन के नवरात्र

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन के रहेंगे, किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। इस दृष्टि से उपासक और साधकों के लिए 9 दिन नवरात्र विशिष्ट अनुष्ठान तथा विशिष्ट संकल्पों की पूर्णता के लिए श्रेष्ठ कालखंड रहेगा। धर्मशास्त्रीय मान्यताओं के आधार पर देखें, तो नवरात्र महापर्व काल में यदि कोई विशिष्ट योग संयोग उपस्थित होते हैं, तो पर्व काल का महत्व बढ़ जाता है। इस बार नवरात्र में एक अमृत सिद्धि योग (14 अक्टूबर चतुर्थी) दो सर्वार्थ सिद्धि योग वहीं 18 अक्टूबर सप्तमी एवं 19 अक्टूबर महाअष्टमी इन्हीं के साथ 2 रवि योग रहेगा।

किस देवी की कब आराधना

11 अक्टूबर – मां शैलपुत्री पूजन
12 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी पूजन
13 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा पूजन
14 अक्टूबर – मां कूष्मांडा पूजन
15 अक्टूबर – मां स्कंदमाता पूजन
16 अक्टूबर – मां कात्यायनी पूजन
17 अक्टूबर – मां कालरात्रि पूजन
18 अक्टूबर – नवरात्रि का आठवां दिन
19 अक्टूबर – मां महागौरी और सिद्धिदात्री पूजन, दुर्गा अष्टमी और महानवमी
20 अक्टूबर- दशहरा

दुर्गा मां के नौ स्वरूपों के लिए 9 मंत्र (Navratri 9 Days 9 Mantras)

पहला दिन - मां शैलपुत्रीमंत्र: ह्रीं शिवायै नम:
दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणीमंत्र: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:महत्व:
तीसरा दिन - मां चन्द्रघण्टामंत्र: ऐं श्रीं शक्तयै नम:
चौथा दिन - मां कूष्माण्डामंत्र: ऐं ह्रीं देव्यै नम:
पांचवा दिन- मां स्कंदमातामंत्र: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
छठा दिन - मां कात्यायनीमंत्र: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
सातवा दिन - मां कालरात्रिमंत्र: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
आठवा दिन - मां महागौरीमंत्र: श्री क्लीं ह्रीं नम: (या या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥)
नौवा दिन - मां सिद्धिदात्रीमंत्र: ॐ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

Updated on:
24 Sept 2026 12:31 pm
Published on:
24 Sept 2026 12:31 pm