
Dacoit Jagan Gurjar Murder: राजस्थान के धौलपुर-बाड़ी इलाके में कभी आतंक का पर्याय रहा कुख्यात डकैत जगन गुर्जर अब मारा जा चुका है। दर्जनों संगीन मामलों के आरोपी जगन ने कई बार पुलिस के सामने नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया था।
बता दें कि उसकी जिंदगी में अपराध के साथ-साथ उसकी पत्नियां और दस्यु सुंदरी कोमेश भी चर्चा में रहीं। एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों को लहराने वाले इस डकैत का अंत आखिरकार खूनी गैंगवार या आपसी रंजिश के चलते हुआ। यह फोटो गैलरी उसके आतंक, फरारी, सरेंडर और निजी जिंदगी के इसी सफर को बयां करती है।
तत्कालीन आईजी भरतपुर रेंज मालिनी अग्रवाल के सामने पांच फेरा (पचफेरा) लेकर सरेंडर करता डकैत जगन गुर्जर।
साल 2008 के पीलूपुरा गुर्जर आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक पर अपनी प्रेमिका दस्यु सुंदरी कोमेश और डकैत साथी रामविलास के साथ जगन।
फरारी के दिनों की एक दुर्लभ तस्वीर, जब जगन गुपचुप तरीके से किसी ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
अपराध के बीच राजनीतिक रसूख, अपनी पत्नी के चुनाव नामांकन के दौरान साथ खड़ा जगन गुर्जर।
साल 2019 में बाड़ी के पुराने बस स्टैंड पर सरेआम बेखौफ फायरिंग कर दहशत फैलाता डकैत जगन।
प्रतिबंधित आधुनिक हथियार AK-47 के साथ जगन गुर्जर, इस खतरनाक हथियार को पुलिस आज तक बरामद नहीं कर पाई है।
28 जून 2019 को बाड़ी सदर थाने में एक बार फिर पचफेरा (पांच फेरे) की रस्म के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण।
दस्यु सुंदरी कोमेश और अपनी दूसरी पत्नी के साथ जगन गुर्जर की एक खास घरेलू तस्वीर।
दस्यु सुंदरी कोमेश की जेल से रिहा होने के बाद की तस्वीर