धौलपुर

Dholpur: ‘दहेज की डिमांड के बाद मर्डर’, 3 महीने पहले 2 सगी बहनों की एक साथ हुई थी शादी, अब संदिग्ध हालात में मिला शव

Allegation Of Murder After Dowry Demand: धौलपुर में 3 महीने पहले शादी करने वाली 20 साल की नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिला है। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Jul 28, 2026
Dholpur crime
जांच करती पुलिस का फोटो: पत्रिका

Suspicious Death Of Newly Married Woman: धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सगी बहनों की 3 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के मढोली रुदावल निवासी दो सगी बहनों रितेश और नीकेश की शादी करीब तीन महीने पहले फूलपुरा गांव निवासी दो सगे भाइयों आशीष और उसके भाई के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद 20 साल की रितेश का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शादी के बाद से ही करता था दहेज की मांग

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम फूलपुरा गांव पहुंची। मौके पर एक कमरे में विवाहिता का शव मिला जिसकी पहचान रितेश पत्नी आशीष जाटव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। यहां मृतका की बड़ी बहन नीकेश ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही रितेश को दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुराल वाले परेशान करते थे। परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और साक्ष्य जुटाने का काम भी जारी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। जांच पूरी होने और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Jul 2026 01:01 pm
Published on:
28 Jul 2026 12:56 pm