धौलपुर

Rain Alert: अभी-अभी आया मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 3 घंटों में यहां होगी झमाझम बारिश, अति भारी बारिश की भी चेतावनी

मौसम केंद्र ने मंगलवार के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा व सवाई माधोपुर में भारी व अतिभारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसका असर बुधवार को भी बना रहेगा
2 min read
Aug 22, 2023
imd_heavy_rain_alert01.jpg

धौलपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो चुका है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आगामी तीन घंटों में भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, अलवर, दौसा, कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और करौली में बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम विभाग ने दौसा, धौलपुर और करौली में अति भारी बारिश (IMD Heavy Rain Warning) की चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग का कहना है कि अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इससे पहले बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को मूसलाधार बरसात हुई। बागीदौरा में छह इंच से अधिक, सज्जनगढ़ में साढ़े पांच इंच और गढ़ी में करीब सवा चार इंच बारिश दर्ज की गई। माही बांध में 20 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई। वहीं सुरवानिया बांध के लबालब होने पर छह गेट दो-दो फीट खोले गए। बांसवाड़ा में रविवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रातभर बना रहा। वहीं उदयपुर जिले में भी रविवार को रातभर बरसात हुई। उदयपुर (डबोक) में 5 इंच, उदयसागर में 3 इंच, मदार-बागोलिया में 2-2, उदयपुर शहर में पौने दो इंच बरसात दर्ज की गई। एक माह बाद इतनी मात्रा में बरसात हुई है। प्रदेश में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और उमसभरा माहौल रहा। माउंट आबू में नक्की झील सहित क्षेत्र में धुंध छाई रही।

तीन जगह तापमान 40 डिग्री व उससे पार
प्रदेश में एक तरफ मानसूनी बरसात हो रही है। दूसरी तरफ 40 डिग्री से अधिक तापमान भी पहुंच गया है। सोमवार को तीन जगह तापमान 40 डिग्री व उससे अधिक दर्ज किया गया। फतेहपुर में 40.6 डिग्री, चूरू में 40.5 व बीकानेर में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने मंगलवार के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा व सवाई माधोपुर में भारी व अतिभारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसका असर बुधवार को भी बना रहेगा।

Published on:
22 Aug 2023 02:54 pm