वहीं अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को बूंदी, धौलपुर और करौली में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की है। वहीं सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा और अलवर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। इस बीच राजसमंद जिले में पिछले चौबीस घंटों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने से फसलों को जीवनदान मिल गया है। हालांकि कई स्थानों पर नाममात्र की बारिश हुई है, लेकिन सर्वाधिक केलवाड़ा में 107 और नाथद्वारा में 75 एमएम बारिश दर्ज की गई है।