दौसा। प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दवाब क्षेत्र बनने से राजस्थान के कई जिलों झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दौसा, धौलपुर और करौली में अति भारी बारिश (IMD Heavy Rain Warning) की चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग का कहना है कि अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हो सकती है।