धौलपुर

Dholpur Murder: दोस्त की शादी में गए युवक पर चलाई गोली, मौत के बाद मचा हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी सगाई

Youth Killed In Wedding: दोस्त की शादी में खुशियां मनाने गए एक युवक की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। धौलपुर में मामूली कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में 20 वर्षीय राहुल की मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2026, 3:17 PM IST
Murder Case
जांच करती टीम का फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहौली थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग ने खुशियों का माहौल मातम में बदल दिया। दोस्त की शादी में शामिल होने गए 20 साल के युवक राहुल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

दोस्त के घर दावत में गया था राहुल

जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र दीवान सिंह अपने साथी सोनपाल के साथ घुरैयाखेड़ा गांव में अपने दोस्त जितेंद्र पुत्र निहाला के घर शादी की दावत में शामिल होने गया था। गांव में देर रात तक शादी की रस्में और दावत चल रही थी। इसी दौरान राहुल की गांव के ही युवक सचिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आए सचिन ने राहुल पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राहुल जमीन पर गिर पड़ा और वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 महीने पहले हुई थी सगाई

राहुल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि राहुल की करीब चार महीने पहले ही सगाई हुई थी और घर में जल्द शादी की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
9 May 2026, 3:17 PM IST
Published on: