Dangerous Mushroom Lanmaoa asiatica : मशरूम भले आपको पसंद हो, लेकिन ऐसा मशरूम खाना चाहोगे जो आपको दिमागी रूप से बीमार बना दे। आइए, 'लानमाओआ एशियाटिका' (Lanmaoa asiatica) खतरनाक मशरूम के बारे में जानते हैं।
Dangerous Mushroom Lanmaoa asiatica : मशरूम का स्वाद कमाल का होता है। भारत से लेकर तमाम देशों में अलग-अलग मशरूम को चाव से खाया भी जाता है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन का एक खतरनाक मशरूम 'लानमाओआ एशियाटिका' (Lanmaoa asiatica) लोगों को बीमार करने का काम कर रहा है। इसको खाने के बाद अजीबो-गरीब बीमारी होती है। लोग छोटे दिखने लगते हैं आदि-इत्यादि। आइए, हम इस मशरूम के बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं।
लानमाओआ एशियाटिका को "लिटिल पीपल मशरूम" भी कहते हैं।
इसको लेकर एक शोध Wiley Online Library पर प्रकाशित है। इस शोध में मशरूम के खतरनाक साइड इफेक्ट्स और मरीजों से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया गया है।
लानमाओआ एशियाटिका के खतरनाक साइड इफेक्ट्स हैं। हालांकि, ये जान नहीं लेता लेकिन इसके अलावा बेचैन करने वाली स्थिति पैदा करता है। चीन में इसके मरीजों की संख्या भी काफी है।
यह मशरूम मुख्य रूप से 'न्यूरोसाइकिएट्रिक' (मानसिक और तंत्रिका संबंधी) लक्षणों के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से मतिभ्रम यानी मरीजों को अक्सर "छोटे लोग" दिखाई देते हैं, इसी कारण इसे "लिटिल पीपल मशरूम" कहा जाता है। कुछेक को लोग टंगे हुए दिखाई देते हैं। साथ ही व्यक्ति को समय, स्थान या अपनी पहचान का बोध नहीं रहता।
शोध के मुताबिक, पाचन संबंधी समस्याएं (Gastrointestinal issues) सेवन के 6 घंटे के भीतर उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं, न्यूरोसाइकिएट्रिक लक्षण आमतौर पर मशरूम खाने के 12 से 24 घंटे बाद शुरू होते हैं।
इस क्लिनिकल अध्ययन में 108 मरीजों का विश्लेषण किया गया जिन्होंने इस मशरूम का सेवन किया था। इनमें से 78.7% मरीजों को 6 घंटे के भीतर पेट की समस्याएं हुईं। लगभग सभी मरीजों में किसी न किसी स्तर के मानसिक लक्षण (जैसे मतिभ्रम) देखे गए।
यह मशरूम मुख्य रूप से चीन के युन्नान प्रांत में पाया जाता है। शोध के अनुसार, अधपका खाने या गलत पहचान के कारण इसका सेवन जानलेवा तो नहीं लेकिन गंभीर मानसिक विकारों का कारण बनता है जो कई दिनों तक रह सकते हैं।