डाइट फिटनेस

Health News: गर्मियों में इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, पानी की नहीं आएगी कमी और मिलेंगे बहुत फायदे

Health News: गर्मियां शुरू होने के साथ ही शरीर को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। शरीर से पसीना भी बहुत निकलता है। पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या हो सकती है।

2 min read
Jun 22, 2021

Health News: गर्मियां शुरू होने के साथ ही शरीर को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। शरीर से पसीना भी बहुत निकलता है। पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट की के अनुसार गर्मियों में उन फलों का सेवन अधिक करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा हो। जिनसे शरीर में पोषक तत्वों के साथ पानी की भी कमी नहीं होगी। गर्मियों में नारियल पानी भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

संतरे का सेवन
संतरे का जूस एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। गर्मी में सभी को एक गिलास संतरे का जूस पीना चाहिए। यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ ही एनर्जी देने का काम भी करता है। खासतौर से उन लोगों को संतरा अधिक खाना चाहिए, जो वर्कआउट करते हैं। संतरा विटामिन C का प्रमुख स्त्रोत है और ये स्किन को हेल्दी बनाता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C, मैंगनीज, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन B और जरूरी फ्लेवोनॉयड होता है। इसमें 91% तक पानी होता है। कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों में ये काफी फायदेमंद है। यह पाचन से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर करता है।

अनानास
विशेषज्ञों द्वारा गर्मियों में जूस पीने की सलाह दी जाती है। फलों की बात करें तो अनानास में 86% तक पानी होता है। ये विटामिन C का प्रमुख स्त्रोत है। ये सेल डैमेज होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। अपच, पेट में कीड़े, बुखार, यौन रोग, पीलिया सहित कुष्ठ रोग में अनानास से लाभ पा सकते हैं। इस फल में मैंगनीज की प्रचुरता हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

सेब का सेवन
गर्मियों में सभी जगहों पर सेब आसानी से उपलब्ध नहीं होते। मगर जहां से भी ये उपलब्ध हो सके तो प्रत्येक दिन इनका सेवन जरूर करें।सेब खाने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है। सेब में 86% पानी होता है। सेब में जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म सुधारता है और दिल को स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स दांत, हड्डियों को मजबूत रखते हैं।

तरबूज
गर्मियों में खबरबूजे, ककड़ी और तरबूज सभी जगहों पर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल है। इसमें 92% तक पानी ही होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन बचाता है। तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद है।

Published on:
22 Jun 2021 11:09 am
Also Read
View All