डाइट फिटनेस

Benefits of brinjal: औषधीय गुणों से भरपूर है बैंगन, एनीमिया सहित कई बीमारियों में है लाभकारी

Benefits of brinjal: बहुत से लोग बैंगन की सब्जी का नाम सुनते ही नाक चढ़ाने लगते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि सब्जी के तौर पर खाया जाने वाला बैंगन औषधीय गुणों से भरपूर है।

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
Benefits of brinjal:
बच्चों की तरह बैगन को भी लगेगा टीका, बीमारीमुक्त रहेगी फसल

Benefits of brinjal: बहुत से लोग बैंगन की सब्जी का नाम सुनते ही नाक चढ़ाने लगते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि सब्जी के तौर पर खाया जाने वाला बैंगन औषधीय गुणों से भरपूर है। आयरन की कमी वाले व्यक्तियों को भी इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। गलत तरीके से खाया जाने पर बैंगन के बहुत से नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में...

गैस और बदहजमी
हींग और लहसुन से तैयार बैंगन का सूप पेट के लिए बेहद लाभकारी है। पेट फूलना, गैस, बदहजमी व अपच जैसी समस्याओं में यह लाभकारी है।

खांसी
बैंगन को भूनकर इसमें नमक छिडक़कर खाने से खांसी में राहत मिलती है और कफ भी निकल आता है। बेंगन को अच्छे से भूनने के लिए चूल्हे, अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल करें।

डायबिटीज
बैंगन में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और कार्बोहाईड्रेट अल्प मात्रा में घुलनशील प्रकृति के होते हैं इसलिए इसे डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा माना गया है।

एनीमिया
खाली पेट भुने हुए बैंगन में शक्कर डालकर खाने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। यह उच्च रक्तचाप व हृदय रोग में भी बेहद फायदेमंद होता है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
बैंगन में बी5 और बी6 जैसे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं। विशेष रूप से, बी6 मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर संश्लेषण में अपनी भूमिका निभाता है, जैसे कि सेरोटोनिन, मेलाटोनिन और डोपामाइन, जो चिंता और भय को नियंत्रित करते हैं।

Web Title: Health News: Brinjal is beneficial in many types of diseases

Published on:
01 Jul 2021 03:12 pm