डूंगरपुर

Dungarpur Accident : डूंगरपुर में कार-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया

Dungarpur Accident : डूंगरपुर में एक दर्दनाक हादसे की सूचना है। डूंगरपुर में कार-बाइक भिड़ंत में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Dungarpur car bike collision rider tragically dies body kept in mortuary
Dungarpur Road Accident : मृतक के परिजन। ग्राफिक्स व फोटो पत्रिका

Dungarpur Road Accident : डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। आरटीओ कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाने में धताना निवासी ललित कलासुआ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता थावरचंद पुत्र देवजी कलासुआ बाइक से गुरुवार शाम को डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे।

आरटीओ ऑफिस के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटा गई। उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पर हादसे के बाद मौके पर ही थावरचंद की मौत हो गई थी। जिसके बाद भी पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनका शव जिला अस्पताल डूंगरपुर की मोर्चरी में रखवाया दिया था।

शुक्रवार सुबह पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। परिजनों में कार सवार को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर थाने में रखवाया दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मां बाड़ी केंद्र निरस्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

एक अन्य न्यूज के अनुसार आसपुर की ग्राम पंचायत पारडा ईंटीवार में नियम विरुद्ध स्वीकृत मां बाड़ी केंद्र को निरस्त करवाने ग्रामीणों ने एसडीएम आसपुर के नाम तहसीलदार योगेन्द्र कुमार वैष्णव को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत की प्रशासक रेखा मीणा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत की नई बस्ती खाड़ीफला में स्वीकृत मां बाड़ी केन्द्र के लिए भूमि चाही गई हैं परंतु इस बस्ती की राउमावि पारडा ईटीवार से दूरी मात्र 200 मीटर है जबकि इसमें प्रावधान 2 किमी का बताया गया है। साथ ही गांव के डेढ़ किमी की परिधि में राउमावि सहित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं दो आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व में संचालित है। लिहाजा यहां मां बाड़ी केंद्र की कोई उपयोगिता नहीं है जिसे निरस्त किया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में प्रकाश अहारी, देवशंकर खैर, सूर्यकांत कोतरीया, अरजी मीणा, पेमू एवं कानू खराडी आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
12 Jun 2026 12:48 pm
Published on:
12 Jun 2026 12:19 pm