डूंगरपुर

Dungarpur : डूंगरपुर शहर के वार्डों की बदल जाएगी तस्वीर! मिलेंगे नए वार्ड नंबर

Dungarpur : डूंगरपुर में शहरी निकायों के चुनाव को लेकर अब कुछ ही समय शेष है। जल्द ही चुनाव आयोग अधिकृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इधर डूंगरपुर शहर के वार्डों की बदल जाएगी तस्वीर! मिलेंगे नए वार्ड नंबर। जानें।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Dungarpur : डूंगरपुर में शहरी निकायों के चुनाव को लेकर अब कुछ ही समय शेष है। जल्द ही चुनाव आयोग अधिकृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके पहले प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निकाय ने वार्डों का परिसीमन का खाका तैयार कर दिया है। यह अभी प्रस्तावित किया है। इस पर अंतिम मुहर लगनी शेष है। इस परिसीमन की सबसे बड़ी खामी ये है कि यह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हुआ है। जबकि, फिलहाल 2025 चल रहा है। इन 15 वर्ष में वार्डों के मतदाताओं का गणित काफी हद तक इधर-उधर हुआ है। वहीं, प्रस्तावित परिसीमन पर सरकार मुहर लगाती है, तो शहर के सभी वार्डों की संख्या भी बदल जाएगी। हालांकि, वार्डों की संख्या पहले की ही तरह 40 ही होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान निकाय चुनाव में इस बार 10175 पार्षद चुनेगी जनता, प्रदेश के किस जिले में है सबसे कम और सबसे अधिक वार्ड, जानें

आबादी का गणित

शहरी क्षेत्र के वार्डों के परिसीमन का आधार 2011 की जनगणना अनुसार किया है। इसके तहत नगर निकाय की कुल जनसंख्या 47,706 हैं। पुरुष 24,900 महिला 22,806 है। अनुसूचित जाति की आबादी 3502 तथा अनुसूचित जनजाति की 5481 है। अन्य वर्ग 18413 है। प्रशासन ने वार्ड परिसीमन के प्रस्तावित खाके का प्रकाशन करते हुए आपत्तियां मांगी हैं।

यह है प्रस्तावित खाका

40 ही रहेंगे शहर के वार्ड
24 वार्ड रहेंगे सामान्य
3 अनुसूचित जाति के
5 अनुसूचित जनजाति वर्ग के
8 अन्य पिछड़ा वर्ग के होंगे।

वार्ड परिसीमन फिलहाल प्रस्तावित, अंतिम नहीं

यह वार्ड परिसीमन फिलहाल प्रस्तावित है। यह अंतिम नहीं है। फिलहाल आपतियां मांगी हैं। आपतियों के निस्तारण के बाद समीक्षा होगी। अंत में सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।
प्रकाश डूडी,आयुक्त नगरपरिषद् डूंगरपुर

ये भी पढ़ें

Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व विधायक के नाते मांगी पेंशन, जानें कितनी मिलेगी

Updated on:
30 Aug 2025 11:27 am
Published on:
30 Aug 2025 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर