डूंगरपुर

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Gold-Silver Rates : डूंगरपुर. सोने-चांदी के भाव में करीब एक माह से जारी गिरावट से बाजार में रौनक लौटने लगी है। नए गहने खरीदने वालों के साथ पुराने जेवरों की मरम्मत और पॉलिश कराने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 9:11 PM IST
dungarpur gold silver new rates know wedding season Increased shopping
Gold-Silver New Rates : फाइल फोटो पत्रिका।

डूंगरपुर. सोने-चांदी के भाव में करीब एक माह से जारी गिरावट से बाजार में रौनक लौटने लगी है। शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ निवेश के इच्छुक लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ज्वेलर्स की दुकानों पर शादी के लिए गहनों की बुकिंग और खरीदारी का दौर तेज हो गया है। भाव कम होने से दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। नए गहने खरीदने वालों के साथ पुराने जेवरों की मरम्मत और पॉलिश कराने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

डूंगरपुर जिले में कुछ माह पहले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 88 हजार रुपए और एक किलो चांदी का भाव 4 लाख 3 हजार रुपए तक पहुंच गया था। भाव बढ़ने के साथ ही लोगों की खरीदारी काफी हद तक कम हो गई थी। इस बार दीपोत्सव से भावों में लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ। वर्तमान में जेवराती चांदी का भाव करीब 1 लाख 37 हजार 700 रुपए प्रति किलोग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है।

गिफ्ट आइटमों की बढ़ी मांग

सोने-चांदी के भाव में तेजी के कारण शादी-ब्याह में जेवरात के छोटे आइटमों को गिफ्ट देने की परंपरा पर भी असर पड़ा था। पिछले शादी-ब्याह के सीजन में लोगों ने गिफ्ट देने के लिए इन आइटमों की खरीदारी काफी कम हो गई थी। लेकिन इस बार भावों में गिरावट के बाद लोगों ने इन गिफ्ट आइटमों की खरीदारी फिर शुरू कर दी है। लोग चांदी के पायजेब, झुमका, चांदी की चेन, चांदी के कंगनों की जमकर खरीदारी कर रहे है।

सोने-चांदी के जेवरात की बढ़ी खरीदारी

जेवरात व्यापारी रियंक शाह ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट आने से ग्राहकों की खरीदारी बढ़ रही है। पहले जो ग्राहक शोरूम से 10 ग्राम सोना खरीदता था, वह अब 2 से 3 ग्राम तक की खरीदारी कर रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में भी इसका अच्छा असर देखने को मिल रहा है। इस बार करीब 25 प्रतिशत अधिक बिक्री होने की संभावना है। इसलिए इस बार जेवरातों में काफी वैरायटियां भी उपलब्ध है।

भाव गिरने के साथ व्यापार बढ़ा

व्यापारी मोहित मेहता ने बताया कि जेवरात के भाव बढ़ने के कारण लोग लाइटवेट जेवरात खरीदने लगे थे। इससे व्यापार में भी गिरावट आई थी। लेकिन इस बार भावों में गिरावट के बाद दीपोत्सव से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। शादी-ब्याह के सीजन में ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिदिन भावों में गिरावट के साथ बाजार में व्यापार भी बढ़ने लगा है।

एक सप्ताह में यों गिरे सोना-चांदी के भाव

चांदी व सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में लगभग 12800 रुपए व चांदी 33500 रुपए दर्ज की गई है। 16 नंवबर को 24 कैरेट सोने का भाव 140800 रुपए था। वहीं, 21 नवंबर को भाव गिरकर 12800 रुपए तक पहुंच गया। वहीं, चांदी चौरसा भाव 18500 रुपए था, वह गिरकर 155000 रुपए तक पहुंच गया है। इतनी गिरावट होने से ग्राहकों की ब्याह शादी में खरीदारी बढ़ गई है।

दिनांकसोना 24 कैरेट (10 ग्राम)चांदी चौरसा (1 किलोग्राम)
05.11.20261,49,0001,95,000
06.11.20261,47,0001,93,500
07.11.20261,42,0001,89,500
16.11.20261,40,8001,88,500
17.11.20261,40,3001,87,500
18.11.20261,38,3001,70,000
19.11.20261,35,0001,65,000
20.11.20261,28,0001,55,000
21.11.20261,28,0001,55,000
Updated on:
21 Nov 2026, 9:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत

Dungarpur Crime: दिवाली पर अमानवीयता की हद! 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, टूटी पैर की हड्डी; ICU में भर्ती

Rajasthan ACB: MLC बनाने की एवज में रिश्वत ले रहा था डॉक्टर, एसीबी ने डूंगरपुर में 1 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा