Rajasthan News: दो नाबालिग लड़के-लड़की के शव एक पेड़ पर दो अलग-अलग फंदों से लटके मिले। किशोर मांडव फला खाईया तथा किशोरी हरजी का सिरा मांडव कर रहनेे वाली थी।
Minor Couple Died In Dungarpur: डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सागेला तालाब के पास जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग लड़का और लड़की के शव दो अलग-अलग फंदों से लटके हुए मिले। यह दृश्य को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतक लड़का मांडव फला खाईया का रहने वाला था जबकि नाबालिग लड़की हरजी का सिरा मांडव की निवासी थी और दोनों नाबालिग है। ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
वरदा थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि दोनों नाबालिग न्यू ईयर यानी 1 जनवरी को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। न्यू ईयर के दिन से लापता बच्चों को लेकर परिवार काफी चिंतित था। 18 दिन बाद इस तरह शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl