डूंगरपुर

इंसानियत शर्मसार: दो नवजात मिले लावारिस, एक झाड़ियों में तो दूसरा पालना गृह में

जिले में मंगलवार को दो अलग अलग जगहों पर नवजात शिशु लावारिश हालात में मिले। इसमें एक शिशु झाडिय़ों में ( New born found in bushes ) पड़ा मिला। ( new born found alive ) मामले के अनुसार कुआं थाना क्षेत्र के शिशोट निचली गांव में मंगलवार शाम को गांव के पुल के नीचे से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 2:12 AM IST
इंसानियत शर्मसार: दो नवजात मिले लावारिस, एक झाड़ियों में तो दूसरा गृह पालना में
इंसानियत शर्मसार: दो नवजात मिले लावारिस, एक झाड़ियों में तो दूसरा गृह पालना में

डूंगरपुर.
जिले में मंगलवार को दो अलग अलग जगहों पर नवजात शिशु लावारिश हालात में मिले। इसमें एक शिशु झाडिय़ों में ( new born found in bushes ) पड़ा मिला। इससे उसकी नाभी में इंफेक्शन भी हो गया। फिलहाल दोनों ही नवजात को सामान्य चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया है।


नाभी के पास चीटियां और कीड़े आ गए ( new born found alive )

मामले के अनुसार कुआं थाना क्षेत्र के शिशोट निचली गांव में मंगलवार शाम को गांव के पुल के नीचे से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर रघु ने देखा कि एक बच्चा झांडिय़ों के बीच सिमेंट के कट्टे में रोते हुए हरकत कर रहा है। सूचना पर पहुंची डूंगरसारण पुलिस पहुची और बच्चे को झाडिय़ों से निकाल कर 104 वाहन की मदद से ड़ूंगरसारण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। नवजात बालक के नाभी के पास चीटियां और कीड़े आ गए थे। इससे बालक को इंफेक्शन भी हो गया। बच्चे के शरीर पर अन्य जीव-जन्तु भी चढ़ गए थे।

हेल्प लाइन के मेहुल शर्मा अपने दल के साथ पहुंचे ( newborn baby left )

सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन के मेहुल शर्मा भी अपने दल के साथ पहुंचे तथा शिशु को सामान्य चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती कराया।


नवजात बच्ची स्वस्थ्य है

वहीं दूसरे मामले में मंगलवार को ही सामान्य चिकित्सालय में रखे पालना गृह में भी शाम करीब पांच बजे नवजात बच्ची मिली है। वह भी स्वस्थ्य है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: