डूंगरपुर

Rajasthan Religious Conversion : बिछीवाड़ा चर्च में धर्मांतरण का आरोप, हिन्दू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

Rajasthan Religious Conversion : डूंगरपुर के बिछीवाड़ा चर्च में रविवार को धर्मातंरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने चर्च व पुलिस थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 3:04 PM IST
Rajasthan Bichiwada church religious conversion Allegations Hindu organizations protest at church and police station
विरोध-प्रदर्शन करते हिंदू संगठन। फोटो पत्रिका

Rajasthan Religious Conversion : डूंगरपुर के बिछीवाड़ा चर्च में रविवार को धर्मातंरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने चर्च व पुलिस थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी रविवार सुबह 11 बजे बिछीवाड़ा चर्च के बाहर पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस पर थानाधिकारी कैलाश सोनी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, हिंदू संगठनों ने बिछीवाड़ा पुलिस थाने के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

अवगत करवाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

रिपोर्ट में बताया कि बिछीवाड़ा कस्बे में स्थिति चर्च में लोगों को लोभ-लालच देकर प्रार्थना व धर्मांतरण करवाया जाता है। वहीं, लोगों में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व में भी झैलाणा व बिछीवाड़ा चर्च में हो रहे कथित धर्मांतरण के बारे में पुलिस को अवगत करवाया था। पर, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डूंगरपुर बिछीवाड़ा पुलिस थाने के बाहर बैठे हिंदू संगठन। फोटो पत्रिका

रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू

रिपोर्ट में बताया कि पंचायत की ओर से चर्च बनाने के लिए कोई स्वीकृति जारी नहीं की थी। इस स्थान पर अस्पताल व विद्यालय की स्वीकृति है। पर, यहां चर्च खोल दिया है। कार्रवाई नहीं करने पर 21 दिसंबर को उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे ये लोग

इस दौरान बिछीवाड़ा उपसरंपच करणीसिंह चौहान, दिनेशचंद खराड़ी, मोहनलाल खराड़ी, धनराज लबाना, गोपाल खराड़ी, धर्मपाल भगोरा, हरिप्रकाश खराड़ी, लालशंकर बरण्ड़ा, रोहित खराड़ी, देवीलाल खराड़ी, गोवर्धन व कालूराम सहित आदि मौजूद थे।

Updated on:
15 Dec 2025, 3:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत