डूंगरपुर

राजस्थान में शिक्षकों के लिए नई योजना, जानें क्या हैं मिशन कर्मयोगी

Mission Karmayogi : राजस्थान में अब शिक्षक बनेंगे कर्मयोगी। प्रदेश में मिशन कर्मयोगी चलेगा। मिशन कर्मयोगी के तहत कर्मचारियों को स्किल डवलपमेंट का मौका मिलेगा। क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण होंगे।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2024, 5:13 PM IST
Rajasthan Teachers New Scheme know What is Mission Karmayogi
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Mission Karmayogi : राजस्थान सरकार जिले सहित प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों की क्षमता में विस्तार करने के लिए मिशन कर्मयोगी लागू करने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कार्मिकों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए यह योजना लागू की जा रही है। यह योजना केंद्र सरकार की है। इसे दो सितबर 2020 में केन्द्रीय केबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें कर्मचारियों की क्षमताओं का विस्तार करने के लिए उनके लिए स्किल डवलपमेन्ट के कोर्स चलाए जाते हैं। इसमें कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं ई-लर्निंग कंटेन्ट प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में प्रारभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने समस्त संभागीय संयुक्त निदेशक, सीडीइओ, सीबीइओ एवं संस्थाप्रधानों को निर्देश जारी कर सात दिन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए हैं।

सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा

मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य भारतीय सिविल सेवकों एवं सरकारी कर्मचारियों को अधिक रचनात्मक, रचनात्मक, कल्पनाशील, नवीन, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी सक्षम बनाकर भविष्य के लिए तैयार करना है। क्षमता विकास के लिए कार्मिकों को ट्रेनिंग देकर ई-लर्निंग कंटेन्ट मिलेगा। सरकारी शिक्षकों व कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर उनके दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को विकसित किया जाएगा। बाद में सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

अधिकारी ने कहा, बहुत अच्छी योजना

सीडीईओ, डूंगरपुर आरएल डामोर ने कहा बहुत अच्छी योजना है। इससे कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। अधिक से अधिक तक सूचना प्रेषित कर पंजीयन करवाएंगे।

शत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन पर संदेह

फिलहाल विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहे है। ऐसे में सभी शिक्षक मुख्यालयों से बाहर हैं। कई शिक्षक परिवार सहित यात्राओं पर हैं। इससे शत प्रतिशत पंजीयन पर संदेह है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पंजीयन कार्य विद्यालय खुलने के उपरांत जुलाई माह में होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
30 May 2024, 5:13 PM IST
Published on: