डूंगरपुर

चंद मिनटों में आग से घिर गई महिला, चित्कार से गूंजा इलाका, जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत

घास में आग लग गई और एक महिला की जिन्दा जलने से ( Woman Burnt Alive ) दर्दनाक मौत हो गई। ( Dungarpur Crime News ) थानाधिकारी कैलाश सोनी ( Dungarpur Patrika ) ने बताया कि पाल गामड़ी निवासी सकीना (29) पत्नी राजू डामोर बुधवार शाम को खलिहान में काम कर रही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2020, 10:54 PM IST
Woman Burnt Alive : Woman Burnt Alive Due To Fire From Electric Line
Woman Burnt Alive : Woman Burnt Alive Due To Fire From Electric Line

डूंगरपुर.
डूंगरपुर जिले के सदर थानांतर्गत पाल गामड़ी गांव में बुधवार को हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां विद्युत लाइन टूट कर घास में गिर गई। जिसके बाद घास में आग लग गई और एक महिला की जिन्दा जलने से ( Woman Burnt Alive ) दर्दनाक मौत हो गई।

यह है पूरा मामला ( Dungarpur Crime News )

थानाधिकारी कैलाश सोनी ( Dungarpur Patrika ) ने बताया कि पाल गामड़ी निवासी सकीना (29) पत्नी राजू डामोर बुधवार शाम को खलिहान में काम कर रही थी। इस दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन टूट कर घास में गिरी। इससे घास में आग लग गई और सकीना भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने घास के पूरे ढेर को चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। आग पर काबू पाकर सकीना को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस मामले की जांच में जुटी ( Woman Burnt )

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई गुरुवार को होगी। विद्युत लाइन टूटने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने जताया रोष

हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर रोष जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई जगह विद्युत लाइन झुल रही हैं, लेकिन निगम कार्मिक ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें...

Updated on:
29 Jan 2020, 10:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत

Dungarpur Crime: दिवाली पर अमानवीयता की हद! 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, टूटी पैर की हड्डी; ICU में भर्ती

Rajasthan ACB: MLC बनाने की एवज में रिश्वत ले रहा था डॉक्टर, एसीबी ने डूंगरपुर में 1 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा