दुर्ग

सदारनीरा शिवनाथ में समाएंगे अटल, आज भिलाई तो कल दुर्ग में निकलेगी पूर्व PM की अस्थि कलश यात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश की अन्य नदियों के साथ सदानीरा शिवनाथ नदी में भी विसर्जित की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 10:58 AM IST
patrika
सदारनीरा शिवनाथ में समाएंगे अटल, आज भिलाई तो कल दुर्ग में निकलेगी पूर्व PM की अस्थि कलश यात्रा

दुर्ग.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश की अन्य नदियों के साथ सदानीरा शिवनाथ नदी में भी विसर्जित की जाएगी। उनकी अस्थियां विसर्जित करने से पहले 23 अगस्त को अस्थि कलश को शहर भर में घुमाया जाएगा।

बीजेपी कार्यालय से निकलेगी अस्थित कलश यात्रा
अस्थि कलश यात्रा सुबह 10 बजे से बीजेपी कार्यालय से शुरू होकर पूरे शहर में भ्रमण के बाद इंदिरा मार्केट कुआं चौक पहुचेगी। जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र चंदेल ने बताया कि कुआं चौक में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आम लोगों के लिए अस्थि दर्शनार्थ रखा जाएगा। इससे पहले 22 अगस्त को अस्थि कलश लाया जाएगा।

इन रास्तों से गुजरेगी अटल जी की अस्थियां
23 अगस्त को भाजपा कार्यालय से अस्थि कलश यात्रा जवाहर चौक,गांधी चौक, गवलीपारा, शिवपारा, चंडी चौक, ब्राम्हण पारा, होटल मान चौक, तकिया पारा, पोलसाय पारा चौक, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, सिंधी कालोनी, संतरा बाड़ी, पोलसाय पारा चौक, पचरी पारा, फरिश्ता काम्प्लेक्स होकर इंदिरा मार्केट कुआ चौक पहुंचेगी।

भिलाई के सभी 10 मंडलों में अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन
२२ अगस्त को दोपहर 2 बजे अस्थि कलश यात्रा रायपुर से कुम्हारी स्टेशन चौक पहुंचेगी। वहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मुरमुंदा चौक, अहिवारा बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर जामुल, भिलाई -3 सिरसा गेट, खुर्सीपार चौक, पॉवर हाउस अंबेडकर चौक, तीन दर्शन मंदिर, मौर्या टॉकीज चौक, घड़ी चौक सुपेला, 2.5 मिलियन चौक, सिविक सेंटर चौक, डीपीएस चौक रिसाली, सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक, वाय शेप ओवरब्रिज से होते हुए दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय जाएगी।

Published on: