भिलाई. भारतरत्न पूर्व पीएम वाजपेयी की लोकप्रियता इस कदर थी कि उस दौर के विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता भी उन्हें सुनने जाते थे। जानकार बताते हैं कि ऐसा सिर्फ दुर्ग-भिलाई में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनके साथ होता था। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भिलाई से गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ के दौरे पर जब भी आते, भिलाई आने से नहीं चुकते। भिलाई की यादें उनकी स्मृति में इस कदर बस गई थी कि छत्तीसगढ़ से जब भी कार्यकर्ता दिल्ली जाते तो वे भिलाई के बारे में ही चर्चा करते थे। इसका कारण यह था कि यहां के कार्यकर्ताओं ने उनके वजन के बराबर रक्तदान कर उनका जोशीला स्वागत किया था।