दुर्ग

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला और उलझा, इलाके में सनसनी

Family Suicide Case: दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने के बाद मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया।

2 min read
May 22, 2026
एक ही परिवार के चार लोगों ने दी जान (photo source- Patrika)

Family Suicide Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छत्तीसगढ़ मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

B.Tech student suicide: रायपुर में B.Tech छात्र ने 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

पति-पत्नी ने लगाई फांसी, बच्चों को दिया जहर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि अपने दो मासूम बच्चों को पहले जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, FSL टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही विजय अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने का काम कर रही है। पुलिस ने पूरे घर को जांच के दायरे में लेकर हर पहलू से पड़ताल शुरू कर दी है।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जो इस मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घरेलू विवाद को इस सामूहिक आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पूरे इलाके में शोक और सदमा

इस घटना के बाद आर्य नगर और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखाई देता था और किसी को अंदाजा नहीं था कि घर के भीतर इतनी बड़ी त्रासदी जन्म ले रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Updated on:
22 May 2026 11:33 am
Published on:
22 May 2026 11:31 am
Also Read
View All