अर्थव्‍यवस्‍था

New Rule Change in July: आज से बदल गए कई नियम, कहीं फायदा तो कहीं नुकसान

आज यानि एक जुलाई से कई ऐसे बदलाव हो गए है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 10:55 AM IST
New Rule Change in July: आज से बदल गए कई नियम, कहीं फायदा तो कहीं नुकसान
New Rule Change in July: आज से बदल गए कई नियम, कहीं फायदा तो कहीं नुकसान

आज यानि एक जुलाई से कई ऐसे बदलाव हो गए है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत और फुटवियर कंपनियों के लिए नए नियम लागू हो रहे हैं। आइए आपको बताते है कि 1 जुलाई से कौन से बदलाव होने जा रहे हैं।

एलपीजी कीमतों में नहीं मिली राहत

तेल वितरण कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार एक जुलाई को कमर्शियल के साथ घरेलू गैंस सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जून में कमर्शियल गैंस सिलेंडर के दाम 83 रुपए कम किए गए थे। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

फुटवियर कंपनियों के लिए अनिवार्य हुआ क्यूसीओ

एक जुलाई से खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों पर बैन लग जाएगा। इसके पीछे की वजह देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर यानि क्यूसीओ को लागू करना है। ये सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य है। इसके बाद सभी कंपनियों को अच्छी क्वालिटी के जूते-चप्पल बनाने होंगे। मौजूदा समय में 27 फुटवियर उत्पादों को क्यूसीओ के तहत लाया गया है।

पैन-आधार लिंक

अगर आपने 30 जून तक अपना पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो एक जुलाई से आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। इससे आपका पैन निक्रिय हो जाएगा। इस स्थिति में न तो आप आईटीआर फाइल कर पाएंगे और न ही आपके पेडिंग रिटर्न प्रोसेस आगे बढ़ेगी। वहीं, आपके पेंडिंग रिफंड भी जारी नहीं किए जाएंगे और आपका टैक्स डिडक्शन भी हाई रेट पर होगा।

सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

1 जुलाई से कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की कीमतों में कमी देखी जा सकती है। कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और उनके कलपुर्जों के रेट बहुत कम हो गए हैं।

Published on: