
AIIMS CRE Result 2025 Out: देश के बड़े मेडिकल संस्थानों (AIIMS) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के आने के साथ हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में मौजूद है। इस लिस्ट में उम्मीदवार अपना रोल नंबर, कैटेगरी, अंक और अपनी रैंक आसानी से चेक कर सकते हैं।
एम्स की यह भर्ती परीक्षा (CRE) पिछले साल 25, 26 और 27 अगस्त 2025 को देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ग्रुप बी और ग्रुप सी के अलग-अलग पदों को भरने के लिए ली गई थी। खास बात यह है कि, इस भर्ती के जरिए न केवल एम्स, बल्कि केंद्र सरकार के अन्य संस्थानों में भी खाली पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,496 पदों को भरा जाएगा। इसमें एम्स के कई संस्थानों में क्लर्क, टेक्निकल असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लैब टेक्नोलॉजिस्ट और प्रशासनिक पदों पर भर्तियां होंगी। अगस्त 2025 में आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सफल उम्मीदवारों की लिस्ट एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
एम्स ने हर पद के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइल जारी की है। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी और रैंक की जानकारी दी गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि, वे उसी पीडीएफ को चेक करें जिसके लिए उन्होंने परीक्षा दी थी।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब अगला कदम बेहद खास है। अब कैंडिडेट्स अपनी पसंद के संस्थान और पद के लिए प्रेफरेंस देनी होगी। यह प्रोसेस 27 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर मौजूद विकल्पों में से यह चुनना होगा कि वे किस एम्स संस्थान या किस पद पर पहले जॉइन करना चाहते हैं। इसके बाद पदों और मेरिट के आधार पर संस्थानों का आवंटन किया जाएगा।