शिक्षा

ये है बिहार का सबसे बड़ा जिला, जानिए विधानसभा चुनाव 2025 में यहां किसका चला जादू?

Bihar Election 2025 Result: बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिम चंपारण है। जानिए 2025 में यहां कौन-सी 9 विधानसभा सीटें हैं और किस दल को सबसे ज्यादा जीत मिली है।
less than 1 minute read
Nov 15, 2025
bihar election result 2025, which is the largest district of bihar, paschim champaran,
Which is the Largest District of Bihar, Election 2025 Result (Image: Freepik)

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव संपन्न हो गया है। इसमें एनडीए गठबंधन की जीत हुई है। परिणाम आने के बाद एक बार फिर से सत्तरूढ़ गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? इस अर्टिकल में आपको बिहार के सबसे बड़े राज्य के बारे में बताएंगे, साथ में यह भी जानेंगे यहां कितनी विधानसभा सीटे हैं और किसका जादू चला है।

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?

बिहार का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से पश्चिम चंपारण है। यह लगभग 5,229 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो आकार में कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो के बराबर माना जा सकता है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या लगभग 39.35 लाख थी, जो कई छोटे राष्ट्रों की आबादी से भी अधिक है।

पश्चिम चंपारण में विधानसभा सीटे हैं?

पश्चिम चंपारण जिले में 9 विधानसभा सीटे हैं। जिसमें बेतिया, चनपटिया, नौतन, बगहा, नरकटियागंज, रामनगर, वाल्मीकि नगर, लौरिया और सिकटा शामिल हैं।

Bihar Election 2025 Result: सबसे ज्यादा सीटें किसे मिलीं?

पश्चिम चंपारण जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है। क्योंकि इसने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं, जबकि जेडीयू को 1 सीट हासिल हुई है।

क्रमविधानसभा सीटविजेता पार्टी
1बेतिया (Bettiah)रेणु देवीबीजेपी (BJP)
2चनपटिया (Chanpatia)अभिषेक रंजनकांग्रेस (INC)
3नौतन (Nautan)नारायण प्रसादबीजेपी (BJP)
4बगहा (Bagaha)राम सिंहबीजेपी (BJP)
5नरकटियागंज (Narkatiaganj)संजय पाण्डेयबीजेपी (BJP)
6रामनगर (Ramnagar)नंदकिशोर रामबीजेपी (BJP)
7वाल्मीकि नगर (Valmikinagar)सुरेंद्र प्रसादकांग्रेस (INC)
8लौरिया (Lauriya)विनय बिहारीबीजेपी (BJP)
9सिकटा (Sikta)समृद्ध वर्माजेडीयू (JDU)
Updated on:
15 Nov 2025 03:41 pm
Published on:
15 Nov 2025 02:36 pm