Bihar Home Guard: अभी शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सिर्फ 11 जिलों के लिए ही जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों का परीक्षा शेड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के 15000 सीटों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। होमगार्ड भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा(PET/PST) भी 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी सिर्फ 11 जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, मुज़्जफ़रपुर, शेखपूरा, सीतामढ़ी शामिल है। इन जिलों के लिए शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड या देखा जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar Home Guard Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं।
आपको नोटिफिकेशन, यूजर मैनुअल और “Download Admit Card” का विकल्प दिखाई देगा।
“Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आवेदन जिला, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
| S.No | District | Venue Address | Start Date | End Date |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Aurangabad | Sachichidanand Sinha College, Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code-824101 | 05-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 2 | Banka | Police Line Ground, Banka-813102 | 05-May-2025 | 29-May-2025 |
| 3 | Bhojpur | New Police Kendra (New POLICE LINE) Bhojpur, Arrah - 802301 | 30-Apr-2025 | 05-Jun-2025 |
| 4 | Darbhanga | Nehru Stadium (Polo Ground), PWD Colony, Laheriasarai, Darbhanga-846001 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 5 | Gopalganj | VM Field, Gopalganj, Near Kendriya Vidyalaya, Gopalganj-841428 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
| 6 | Lakhisarai | Gandhi Maidan, Near Jamui Mod, Near Residence of District Magistrate, Lakhisarai-811311 | 30-Apr-2025 | 14-May-2025 |
| 7 | Munger | Polo Ground Fort Area Complex, Munger, Near SubDivision Office and Collectorate, Munger-811201 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 8 | Muzaffarpur | Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur, Pin Code-842001 | 05-May-2025 | 22-May-2025 |
| 9 | Purnia | Indira Gandhi Stadium, Rangbhoomi Ground, Purnea-854301 | 30-Apr-2025 | 17-May-2025 |
| 10 | Sheikhpura | Azad Maidan, Chebara (Block Chewara District - Sheikhpura, Pin code-811304) | 05-May-2025 | 15-May-2025 |
| 11 | Sitamarhi | Police Line, Simra, Sitamarhi, Block- Dumra, Pincode-843301 | Not Given | Not Given |
अभी शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सिर्फ 11 जिलों के लिए ही जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों का परीक्षा शेड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अब बाकि जिलों के उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताकी उन्हें परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी मिल सके। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 1 से 2 दिन में कुछ अन्य जिलों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद 1 हफ्ते के अंदर सभी जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।