
UPSC
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) / इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 और कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से भी शेड्यूल देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, IES और ISS परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 22 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली, सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और ददूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2025 को जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च 2025 थी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 5 से 11 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के माध्यम से IES के 12 और ISS के 35 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
CMS परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के तहत 705 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा)– 226 पद
सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (भारतीय रेलवे)– 450 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II (नई दिल्ली नगर परिषद)– 9 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (दिल्ली नगर निगम)– 20 पद
आमतौर पर UPSC परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। इसलिए इस बात की संभावना है कि IES/ISS 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है। वहीं CMS परीक्षा का एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 2-3 हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Published on:
02 May 2025 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
