शिक्षा

BPSC 70th Exam: बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से, केंद्र पर जाने से पहले पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश

BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से किया जा रहा है। केवल ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 2:36 PM IST
BPSC 70th Exam

BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से किया जा रहा है। केवल ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

जानिए कब तक चलेगी परीक्षा

बीपीएससी मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी और 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल तक चलेगी। बीपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन पांच दिनों तक किया जाएगा। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से करीब 2,035 पोस्ट भरे जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा 

ऐसे सभी कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (BPSC 70th Exam Admit Card Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर BPSC 70th CCE Mains Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें 
  • बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसे देखें और डाउनलोड कर लें 
  • इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें

परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश

-ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटे पहले पहुंचें। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

-कैंडिडेट्स मोबाइल, ब्लूटूथ, वाइफ गैजेट, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा केंद्र पर लेकर न जाएं।

-सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो वाली आईडी प्रूफ लेकर परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।

-मार्कर/व्हाइट फ्लूइड, ब्लेड, इरेजर आदि एग्जामिनेशन हॉल में लेकर न जाएं। अगर इनममें से किसी का भी इस्तेमाल OMR आंसर शीट में किया गया तो एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

-वहीं कैंडिडेट्स 28 अप्रैल के दिन जनरल स्टडीज वाले पेपर के दौरान बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 अप्रैल को गणित और सांख्यिकी की परीक्षा देने वालों को वैज्ञानिक कैलकुलेटर की अनुमित है। लेकिन 29 अप्रैल की वैकल्पिक विषय की परीक्षा के लिए किसी भी कैलकुलेटर की अनुमति नहीं दी जाएगी।