
Bihar Board Admission: बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन आज से यानी कि 24 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। सभी छात्र ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आज ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। ऐसे छात्र जो आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में इंटर कोर्स में नामांकन लेना चाहते हैं, वे 24 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2025 है। CBSE के छात्र रिजल्ट के बाद फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। आवेदन शुल्क 350 रुपये है। इस बार 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। बता दें, बिना आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फरवरी महीने से बिहार बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई थीं। वहीं मार्च महीने में बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया। जहां एक तरफ 25 मार्च को12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुआ, वहीं 29 मार्च 2025 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया।
बोर्ड के अनुसार, छात्रों के आवेदन, प्राप्त अंक और आरक्षण कोटि के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर छात्रों को स्कूल और कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। नामांकन के लिए तीन मेधा सूची जारी की जाएगी। ऐसे छात्र जिनका तीनों मेरिट लिस्ट में भी नाम नहीं आएगा, उन्हें स्पॉट नामांकन का मौका मिलेगा।
Updated on:
24 Apr 2025, 12:21 PM IST
Published on:
23 Apr 2025, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.