BPSC 71st Admit Card 2025: बीपीएससी 71वीं CCE परीक्षा का एडमिट आज जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71st Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का ऐलान कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 यानी आज से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को पूरे बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1264 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा वाले दिन अपना एडमिट कार्ड अवश्य लेकर पहुंचें। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है क्योंकि देरी होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। बेहतर होगा कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1-2 घंटे पहले पहुंचे।