
BPSC 71st Notification 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन (71st BPSC Application Form Date) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1250 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इन पदों की संख्या आगे और भी बढ़ सकती है क्योंकि अब भी कई विभागों से रिक्तियों की जानकारी आनी बाकी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान मिलने वाली अतिरिक्त रिक्तियां भी इसी परीक्षा में शामिल की जाएंगी।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 2 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
बीपीएससी को अब तक दस विभागों से रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। आयोग ने अन्य विभागों को भी पत्र भेजकर जल्द से जल्द रिक्तियां भेजने को कहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि अन्य पदों की स्वीकृति मिलती है तो उन्हें भी इस परीक्षा में जोड़ा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस सेवा के करीब 14 पद सामान्य प्रशासन विभाग से आने की संभावना है। यदि यह रिक्तियां मिलती हैं तो परीक्षा के दायरे और अवसर दोनों में इजाफा होगा।
जारी अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक पद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के हैं जिनकी संख्या 502 है। इसके अलावा प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 पद और वरीय उप समाहर्ता के 100 पद भी शामिल हैं।
| क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | वरीय उप समाहर्ता | 100 |
| 2 | वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
| 3 | श्रम अधीक्षक | 10 |
| 4 | अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
| 5 | ईख पदाधिकारी | 17 |
| 6 | प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
| 7 | प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
| 8 | अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
| 9 | राजस्व पदाधिकारी | 45 |
आयोग से जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार BPSC 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन होगा।
इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा कैटेगेरी के अनुसार अलग-अलग है।
सामान्य वर्ग - 37 वर्ष
बीसी और ईबीसी वर्ग - 40 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग - 42 वर्ष
सामान्य वर्ग - 600 रुपये
एससी/एसटी वर्ग - 150 रुपये
सभी वर्गों की महिलाएं - 150 रुपये
दिव्यांगजन - 150 रुपये
बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान अगर अन्य विभागों की ओर से नई रिक्तियां प्राप्त होती तो उन्हें भी एकीकृत कर परीक्षा में जोड़ा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन के बाद भी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Official Website: bpsc.bihar.gov.in