शिक्षा

CBSE 12th Result 2026: जल्द आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, वेबसाइट के साथ SMS और डिजीलॉकर पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए आधार अपडेट और अपार आईडी को लेकर बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश। जानिए कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड।

3 min read
Apr 16, 2026
CBSE 12th Result 2026 Update

CBSE Class 12th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। ऐतिहासिक रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि बोर्ड 12 मई से 20 मई के बीच नतीजों की घोषणा कर सकता है। 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें

Bihar CM Education: नीतीश कुमार, राबड़ी देवी से लेकर सम्राट चौधरी तक, जानिए सबसे अधिक कौन था पढ़ा लिखा

आधार कार्ड में नाम सुधारना क्यों है जरूरी?

बोर्ड ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। डिजीलॉकर से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट का नाम आधार कार्ड और सीबीएसई एडमिट कार्ड में बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। यदि नाम की स्पेलिंग में थोड़ा भी अंतर हुआ, तो डिजीलॉकर से मार्कशीट फेच करने में समस्या आएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि रिजल्ट आने से पहले ही आधार में जरूरी सुधार करवा लें।

पहली बार 'अपार आईडी' से जुड़ेगा रिजल्ट

साल 2026 में सीबीएसई ने बड़ा बदलाव किया है। इस बार 12वीं के परिणामों को अपार आईडी (APAAR ID) के साथ लिंक किया जाएगा। यह 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' पहल का हिस्सा है, जिससे स्टूडेंट्स के एजुकेशनल क्रेडिट ऑटोमैटिकली 'एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स' में चले जाएंगे। इससे भविष्य में कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी।

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स

स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन जरूरी इन्फॉर्मेशन की आवश्यकता होगी-

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी

यदि किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड खो गया है, तो वह सीबीएसई की वेबसाइट पर 'रोल नंबर फाइंडर' टूल का उपयोग कर अपनी जानकारी दोबारा हासिल कर सकता है।

मार्कशीट पर लिखे इन कोड्स का समझें मतलब

रिजल्ट के समय मार्कशीट पर लिखे स्टेटस कोड्स को समझना बहुत जरूरी है-

  • कंपार्टमेंट (C): इसका मतलब है कि स्टूडेंट एक सबजेक्ट में फेल है और उसे दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
  • एसेंशियल रिपीट (ER): इसका मतलब है कि स्टूडेंट दो से ज्यादा विषयों में फेल है और उसे पूरा साल दोहराना होगा।

डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर रहें अपडेट

स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर (DigiLocker) से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करना होगा। इसके अलावा उमंग (UMANG) ऐप पर भी शिक्षा सेवाओं के तहत 12वीं का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। ऑफिशियल वेबसाइटों के साथ-साथ उमंग ऐप पर भी रिजल्ट का लिंक उपलब्ध रहेगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर भी नजर बनाए रखें।

CBSE 10th Result 2026 Updates: नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

स्टूडेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन और तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई इस साल भी कोई ऑफिशियल टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। हालांकि, हर सबजेक्ट में शीर्ष 0.1 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

CBSE Class 12 result 2026: प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए नियम

प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट पर ही आएगा, लेकिन उनकी ओरिजनल मार्कशीट उनके रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाएगी। वहीं रेगुलर स्टूडेंट्स को अपनी मूल मार्कशीट नतीजे घोषित होने के 30 से 45 दिनों के भीतर अपने स्कूल से कलेक्ट करनी होगी।

CBSE 10th Result Direct Link: वेबसाइट के अलावा यहां देखें रिजल्ट

  • IVRS (फोन कॉल): छात्र क्षेत्र कोड के साथ 24300699 डायल कर फोन पर भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए प्रति रोल नंबर 30 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लगेगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट: छात्र results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • SMS सेवा: बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपने मोबाइल से CBSE12 (रोल नंबर) (जन्म तिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप कर 7738299899 पर भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि जन्म तिथि DDMMYYYY फॉर्मेट में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

CBSE ने रिजल्ट से जुड़े सवालों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, उमंग ऐप के जरिए ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
Also Read
View All