
इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट (क्लैट) में नया इंटरफेस इंट्रोड्यूस किया गया है। इसे यूजर अनफ्रैंडली बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार स्टूडेंट्स को सेक्शन पर नेविगेट करने में थोड़ी परेशानी होगी।
पहले एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन पर जाना आसान होता था। इस बार इसमें बदलाव किया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को सवालों को काउंट कर सेक्शन का पता करना होगा। वहीं दूसरी ओर नए टैब भी इंट्रोड्यूस किए गए हैं। मार्क्ड फॉर रिव्यू बटन की जगह टैग और डीटैग का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा टेक्स्ट साइज जैसे कई बदलाव किए गए हैं।
दरअसल यह बदलाव एग्जाम के लिए दूसरी एजेंसी हायर करने की वजह से माना जा रहा है। बहरहाल, जयपुर में रविवार को दोपहर ३ से ५ बजे तक एग्जाम आयोजित होगा। स्टूडेंट्स को १.३० बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम से पहले १५ मिनट का डेमो भी होगा। शहर में लगभग १५ सेंटर्स पर ३३२० स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। इस बार क्लैट में २२ प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ज्यादा हैं।
दूर दे दिए सेंटर
स्टूडेंट्स के अनुसार, एजेंसी बदलाव के चलते इस बार सेंटर दूर-दराज के क्षेत्रों में दिए गए हैं। एक्सपट्र्स का सुझाव है कि स्टूडेंट्स डीहाइडे्रशन से बचने के लिए पानी की बोतल साथ ले जाएं। वहीं सेंटर पर करीब एक घंटा पहले पहुंचकर अवलोकन करें। साथ ही एग्जाम में मुश्किल सवालों में समय बबार्द न करें।