8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हफ्ते निकलेगी 68,500 सरकारी नौकरियां, जाने कहां अप्लाई करना है

इन नौकरियों में भर्ती के लिए एग्जाम 27 मई को होगा और रिजल्ट भी 30 जुलाई तक आ जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 1:44 PM IST

govt jobs, jobs in hindi, teachers jobs, govt jobs in hindi

govt jobs in up

जल्दी ही 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकलने वाली है। इन भर्तियों के लिए सरकार 9 मई को विज्ञापन जारी करेगी और 14 मई से आवेदन भरे जा सकेंगे। यूपी सरकार के विशेष सचिव एस.राजलिंगम से मिले निर्देश के अनुसार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने भी यह सूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इन नौकरियों में भर्ती के लिए एग्जाम 27 मई को होगा और रिजल्ट भी 30 जुलाई तक आ जाएगा।

ये भी पढ़ेः हर महीने कमाएंगे लाखों, बनाएं एथिकल हैकिंग में कॅरियर

ये भी पढ़ेः आजमाएं ये आसान से उपाय तो पक्का मिलेगा प्रमोशन और बढ़िया सैलेरी

सरकारी सूत्रों के अनुसार पहले यह परीक्षा 12 मार्च को होनी थी और इसमें 1.82 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परन्तु टीईटी एग्जाम में प्रश्नपत्रों पर उठे विवाद के बाद हाईकोर्ट ने 14 सवालों को रद्द कर पुन रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के इस निर्देश के बाद जारी संशोधित रिजल्ट में 4446 उम्मीदवार पास घोषित किए गए थे।

आवेदन के अगले 15 दिन में ही हो जाएगा एग्जाम भी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 14 मई की दोपहर से लेकर 15 मई की शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। आवेदन की गलतियां सुधारने के लिए 21 मई की शाम छह बजे तक का अवसर दिया जाएगा जबकि आवेदन शुल्क 16 मई तक जमा करवाना होगा।

ये भी पढ़ेः एग्रीकल्चर और बायोलॉजिकल फील्ड में प्लांट पैथोलॉजी है अच्छा ऑप्शन, फॉरेन जाने के भी हैं चांस

ये भी पढ़ेः रोज एक डॉलर के दान से गांव का सरकारी स्कूल बना हाईटेक, निजी स्कूलों को दी मात

आवेदन करते समय ये बातें अवश्य ध्यान रखें
अगर आपने पहले से ही आवेदन किया हुआ है तो दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
जिनका आवेदन किसी कारण से कैंसिल कर दिया गया, वो भी फिर से आवेदन कर सकेंगे।
इन एग्जाम के दूसरे दौर में सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो टीईटी-2017 के रिवाइज्ड रिजल्ट में पास हुए हैं।

ऐसे होगा एग्जाम
27 मई को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। 5 जून को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर शीट जारी होगी तथा 9 जून तक आवेदनकर्ता अपनी आपत्तियां जता सकेंगे।