11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Board Results से पहले अपने आपको ऐसे रखें टेंशन फ्री

Rajasthan Board Results से अपने आपकाे इस तरह रखें टेंशन फ्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 12 May 2018, 6:02 PM IST

Education news

इस समय देश में रिजल्ट फीवर चल रहा है। हर कोई बोर्ड अपने—अपने परीक्षा परिणाम जारी करने में लगा हुआ। आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम भी आने वाला है। जिन छात्रों ने इस बार बोर्ड क्लास की एग्जाम दी है, वे अपने परिणाम को लेकर जरूर चितिंत होंगे। कुछ छात्र तो इस समय में जबदस्त टेंशन में होंगे। हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिन पर कंस्ट्रेट करके आप अपने आपको टेंशन फ्री रख सकते हैं।

रिजल्ट के बारे में ज्यादा न सोचें
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ स्टूडेंट दिनभर अपने रिजल्ट के बारे में ही सोचते रहते है। उनके दिमाग में केवल यही चलता रहता है कि मेरा रिजल्ट कैसा रहेगा ? मैं कहीं फेल तो नहीं हो जाउंगा आदि। लेकिन यदि आपको अपने दिमाग को शांत रखना है तो इन चीजो को भूलना होगा। आप रिजल्ट से जुड़ी कोई बात न सोचें।

ज्यादा अंकों की उम्मीद न करें

बच्चे या उनके अभिभावक जितने ज्यादा नंबर की उम्मीद करेंगे उतने ज्यादा तनाव में होंगे। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह केवल 10वीं कक्षा का रिजल्ट हैं इससे आपके बच्चे का पूरा भविष्य तय नहीं होगा। वह आगे भी अपनी लाइफ में अच्छा परिणाम दे सकता है। इसलिए पैरेंटस भी अपने बच्चों पर ज्यादा अंक लाने के दबाव न बनाए।

दूसरो के बारे में न सोचे
स्टूडेंट्स के दिमाग में यह भी चलता रहता है कि उसका रिजल्ट अच्छा नहीं हो तो दूसरे लोग क्या सोचेंगे। ध्यान रहे आपको रिजल्ट किसी सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए दूसरों की बात पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

दूसरों से तुलना न करें
छात्र अपने मार्क्स की तुलना किसी दूसरे छात्र से न करें और न ही अभिभावक अपने बच्चों के मार्क्स की तुलना दूसरे बच्चों से करें क्योंकि सभी बच्चों को दिमाग एक जैसा नहीं होता है। सभी बच्चों की सोच एक जैसी नहीं हो सकती और यह भी तो हो सकता है कि आपके बच्चे का दिमाग पढ़ाई की जगह स्पोर्ट्स या दूसरी एक्टिविटी में ज्यादा हो।