शिक्षा

Salman Khan पास होने के लिए करवाते थे पेपर लीक? आखिर क्यों 12वीं पास ही रह गए दबंग एक्टर

सलमान खान सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ें हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।
2 min read
Dec 26, 2025
Salman Khan
Salman Khan(Image-Insta/beingsalmankhan)

Salman Khan: एक्टर सलमान खान मीडिया में छाएं रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपनी लुक्स और बयान के कारण चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन आपको एक मजेदार किस्सा शायद पता हो, जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया था कि सलमान परीक्षा में पास होने के लिए पेपर लीक करवा देते थे। इस कहानी का जिक्र सलीम खान ने टीवी शो 'कपिल शर्मा शो' में किया था। जिसके बाद वहां मौजूद सारे लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे।

Salman Khan: जानें क्या है पूरी कहानी?


कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान अपने तीनों बेटों, सलमान, अरबाज और सोहेल के साथ पहुंचे थे। शो में सलीम खान लगातर कई कहानी बता रहे थे। उसी में उन्होंने एक और मजेदार किस्सा सुनाया।
सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में बताया कि एक समय उन्होंने महसूस किया कि उनके घर एक शख्स आता था। जिसे वो जानते नहीं थे लेकिन उसे घर में बहुत ही इज्जत और आवभगत की जाती थी। घरवाले भी तुरंत उस शख्स से चाय-पानी पूछने लगते थे।

यह देखकर वे खुद भी चौंक गए थे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। जब उन्होंने उसके बारे में पता लगवाया तो पता चला कि जब परीक्षा आता था तो वह शख्स सलमान खान के लिए स्कूल के पेपर लाकर देता था। बस इतना सुनते ही सलमान, अरबाज और सोहेल हंसी से लोटपोट हो गए और स्टूडियो में मौजूद दर्शकों की हंसी भी रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

कितने पढ़ें-लिखे हैं Salman Khan?


सलमान खान की पढ़ाई की बात करें, तो वो सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ें हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की। इससे पहले वे कुछ समय तक ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल में भी पढ़ चुके हैं। स्कूली पढ़ाई के सलमान खान ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले लिया। लेकिन उन्होंने कॉलेज पूरा नहीं किया। एक्टिंग में करियर बनाने के फैसले के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पूरा समय देना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।

Updated on:
27 Dec 2025 09:36 am
Published on:
26 Dec 2025 01:53 pm