शिक्षा

GSEB 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

GSEB 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस और जनरल स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2 min read
May 04, 2026
GSEB 12th Result (Image- ChatGPT)

Gujarat Board 12th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं जनरल और साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही राज्य में इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जीयूजेसीईटी) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव नतीजों से पहले जानें ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 84.33 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जबकि जनरल स्ट्रीम में 92.17 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.04 दर्ज किया गया। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।

26 फरवरी से शुरू हुई थीं परीक्षाएं

इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। बोर्ड के ग्रेडिंग सिस्टम की बात करें तो 91 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड मिलेगा। 81 से 90 प्रतिशत वालों को A2 ग्रेड, 71 से 80 प्रतिशत वालों को B1 ग्रेड और 61 से 70 फीसदी अंक पाने वालों को B2 ग्रेड दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद HSC Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 6 अंकों का सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद गो GO बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

मार्कशीट में इन शब्दों का क्या है मतलब

गुजरात बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को इन शॉर्ट फॉर्म को समझना भी जरूरी है। अगर रिजल्ट में एओ (AO) लिखा है तो इसका मतलब स्टूडेंट एब्सेंट था। वहीं एक्सओई (XOE) का मतलब छूट और यूएफएम (UFM) का मतलब परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करना है।

ये भी पढ़ें

रक्षा सचिव कौन होते हैं, कैसे मिलती है यह कुर्सी और कितनी होती है सैलरी?
Also Read
View All