
IPL Umpire Salary : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चकाचौंध में अक्सर खिलाड़ियों की करोड़ों की बोलियों की चर्चा होती है, लेकिन मैदान पर न्यूट्रल फैसला सुनाने वाले अंपायर्स भी कमाई और सुविधाओं के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। आईपीएल में अंपायरिंग करना सम्मान की बात तो है ही, इसके साथ ही यह आर्थिक रूप से एक शानदार करियर ऑप्शन बनकर भी उभरा है।
अंपायर्स को हर मैच के लिए भारी-भरकम फीस दी जाती है, जो किसी भी अन्य डोमेस्टिक टूर्नामेंट के मुकाबले कहीं ज्यादा है। अंपायर्स को मिलने वाली इस फीस के अलावा बीसीसीआई उनके रहने, खाने और ट्रैवल का भी पूरा खर्चा उठाता है।
आईपीएल के दौरान अंपायर्स को दो कैटेगरी में बांटा जाता है। इसमें आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर और बीसीसीआई के टॉप अंपायर्स शामिल होते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलीट पैनल के अंपायर को एक मैच के लिए करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा फीस दी जाती है। वहीं, अन्य अनुभवी अंपायर्स को प्रति मैच के लिए लगभग 1 लाख रुपये मिलते हैं। पूरे सीजन के दौरान एक अंपायर औसतन 15 से 20 मैचों में अपनी सेवाएं देता है, जिससे उनकी सीजन भर की कमाई 30 से 50 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
आईपीएल के दौरान अंपायर्स को उनके एक्सपीरियंस और ग्रेड के आधार पर पेमेंट किया जाता है। इसके अलावा उन्हें कई सुविधाएं भी दी जाती हैं:
एजुकेशन के नजरिए से देखें तो अंपायरिंग के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नही होती। अंपायर बनने के लिए आपके पास केवल क्रिकेट नियमों (Laws of Cricket) की जानकारी और समझ होना जरूरी है:
यदि आप क्रिकेट की बारीकियों को समझते हैं और इस सेक्टर में आना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने स्टेट के क्रिकेट संघ जैसे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्टेट लेवल पर सफल होने के बाद ही आप बीसीसीआई के पैनल में शामिल होने के लिए एलिजिबल माने जाते हैं।