शिक्षा

CA स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट: सितंबर 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगी कौन-सी परीक्षा?

ICAI CA Exam September 2025: ICAI ने सितंबर 2025 में होने वाली CA परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जानें किस दिन होगी कौन-सी परीक्षा?

2 min read
May 31, 2025
ICAI CA Exam September 2025 (Image Source: Pixels)

ICAI CA Exam September 2025: अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की राह पर हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली CA परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों स्तर की परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी दी गई है। चलिए जानते हैं किस दिन कौन-सी परीक्षा होगी और इसके साथ अन्य जरूरी डिटेल्स।

ICAI CA Exam 2025 Date Sheet: फाइनल कोर्स परीक्षा की तारीखें

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की सबसे आखिरी स्टेज, फाइनल कोर्स की परीक्षा दो ग्रुप्स में आयोजित की जाएगी।

ग्रुप 1

पेपर 1 - 3 सितंबर 2025

पेपर 2 - 6 सितंबर 2025

पेपर 3 - 8 सितंबर 2025

ग्रुप 2

पेपर 4 - 10 सितंबर 2025

पेपर 5 - 12 सितंबर 2025

पेपर 6 - 14 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

पेपर 1 से 5 - दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर 6 - दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक (4 घंटे का पेपर)

CA Intermediate Exam date 2025: इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा की तारीखें

इंटर कोर्स भी दो ग्रुप्स में आयोजित होगा और यह परीक्षा सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है।

ग्रुप 1

पेपर 1 - 4 सितंबर 2025

पेपर 2 - 7 सितंबर 2025

पेपर 3 - 9 सितंबर 2025

ग्रुप 2

पेपर 4 - 11 सितंबर 2025

पेपर 5 - 13 सितंबर 2025

पेपर 6 - 15 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।

CA Foundation Exam Date 2025: फाउंडेशन कोर्स परीक्षा की तारीखें

जो छात्र पहली बार CA के एग्जाम में शामिल हो रहे हैं उनके लिए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा सबसे पहला कदम होती है। यह परीक्षा चार पेपर्स में आयोजित होगी।

पेपर 1 - 16 सितंबर 2025

पेपर 2 - 19 सितंबर 2025

पेपर 3 - 20 सितंबर 2025

पेपर 4 - 22 सितंबर 2025

परीक्षा का समय

पेपर 1 और 2 - दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

पेपर 3 और 4 - दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

ICAI CA Exam September 2025: आवेदन की प्रक्रिया और तारीखें

जो छात्र इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे 5 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 के बीच ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा की डेटशीट

ICAI की वेबसाइट पर जाएं: icai.org

'Important Announcements' सेक्शन पर क्लिक करें

'CA Examinations September 2025' लिंक पर टैप करें

डेटशीट अपने आप डाउनलोड हो जाएगी

भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें

छात्रों के लिए सलाह

  • समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को अब अंतिम रूप देना शुरू करें।
  • डेटशीट को ध्यान में रखते हुए अपना स्टडी शेड्यूल बनाएं।
  • पुराने प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट की मदद से प्रैक्टिस करते रहें।

ध्यान दें - यह परीक्षा शेड्यूल ICAI से घोषित आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए ICAI की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Updated on:
31 May 2025 12:10 pm
Published on:
31 May 2025 12:08 pm
Also Read
View All
Today School Assembly Headlines: सरकार ने एयरलाइन कंपनियों पर लगाया फेयर कैप, बाबरी मस्जिद विवाद में अब क्या हुआ? जानें देश-दुनिया और की टॉप खबरें

Bigg Boss 19: अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, जानिये टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन कितना पढ़ा-लिखा, इन दो के पास है एमबीए की डिग्री

Baran: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले में ही शिक्षा के हाल बदहाल, सरकारी स्कूल की 4-5th क्लास की छात्रा नहीं पढ़ पाई हिंदी-इंग्लिश

Science City of India: भारत की साइंस सिटी जहां विज्ञान को जिया जाता है, जानिए कौन से शहर को माना जाता है भारत का साइंस हब

RSSB REET Mains: 7759 पदों पर 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती के आवेदन का आखिरी मौका, जानें कब होंगे एग्जाम?

अगली खबर