
UPSC NDA 2 2025 Notification Released (Image Source: Patrika.com)
UPSC NDA 2 2025 Notification Out: अगर आप देश की सेवा करने का सपना देखते हैं और सेना में अफसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2025 (द्वितीय) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए कुल 406 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 17 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है।
नोटिफिकेशन की डिटेल, पात्रता शर्तें और दिशा-निर्देश https://upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं।
आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें, क्योंकि किसी भी गलती से आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
इस बार NDA और NA परीक्षा के माध्यम से कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण रखा गया है।
सेना (Army): 208 पद (10 महिला)
नौसेना (Navy): 42 पद (5 महिला)
वायुसेना (Air Force) फ्लाइंग ब्रांच: 92 पद (2 महिला)
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 18 पद (2 महिला)
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): 10 पद (2 महिला)
नेवल अकैडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम): 36 पद (4 महिला)
आवेदन केवल अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए मान्य है।
उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के लिए अभ्यर्थी को नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए।
NDA और NA 2 परीक्षा में चयन दो चरणों में किया जाएगा।
लिखित परीक्षा (UPSC से आयोजित)
एसएसबी इंटरव्यू (इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी टेस्ट)
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे केवल उन्हीं को Service Selection Board (SSB) के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी।
एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों और JCOs/NCOs/ORs के वार्ड्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
| जरूरी तारीखें | तारीख |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
| परीक्षा तिथि | 14 सितंबर 2025 |
Published on:
29 May 2025 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
