शिक्षा

IIT Kanpur Free Crash Course: नीट यूजी की करनी है फ्री में तैयारी, अप्लाई करें IIT Kanpur के इस क्रैश कोर्स के लिए, नोट कर लें अंतिम तारीख

IIT Kanpur Free Crash Course: आईआईटी कानपुर नीट यूजी के लिए फ्री क्रैश कोर्स शुरू करने जा रहा है। जानिए इसके लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई-
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 4:41 PM IST
IIT Kanpur Free Crash Course

IIT Kanpur Free Crash Course: हर साल लाखों की संख्या में छात्र नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन कई छात्रों के पास कोचिंग के पैसे नहीं होते। ऐसे छात्रों के लिए काम की खबर है। आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) नीट यूजी के लिए फ्री क्रैश कोर्स शुरू करने जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से आईआईटी कानपुर 30 दिनों का क्रैश कोर्स शुरू करने जा रहा है।

आईआईटी और एम्स के एक्सपर्ट कराएंगे तैयारी 

इस कोर्स के दौरान छात्रों को AI संचालित मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के साथ व्यापक शिक्षण प्रदान किया जाएगा। 30 अप्रैल के बाद कोर्स पूरा हो जाएगा। छात्रों की नीट की तैयारी आईआईटी और एम्स के एक्सपर्ट द्वारा कराई जाएगी। छात्रों को विषय-विशिष्ट रिकॉर्ड किए गए लेक्चर रोजाना प्राप्त होंगे। साथ ही पिछले वर्ष के सवालों की प्रैक्टिस कराई जाएगी। 

मॉक टेस्ट और क्विज की भी सुविधा 

छात्रों का सिलेबस पूरा कराने के साथ ही उन्हें परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार किया जाएगा। तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हर दिन के रूटीन में दैनिक क्विज और एक मॉक टेस्ट सीरिज शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ेगा। यही नहीं इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों के प्रोग्रेस को भी ट्रैक किया जाएगा। टॉपर्स के नोट्स से भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा। 

कैसे करें अप्लाई 

-सबसे पहले साथी (Sathee App) इन्स्टॉल कर लें या आधिकारिक वेबसाइट satheeneet.iitk.ac.in पर जाएं

-इसके बाद इस कोर्स के लिए आवेदन करें

-अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें

किसी प्रकार की परेशानी होने पर छात्र हेल्प लाइन नंबर 993658162 पर संपर्क कर सकते हैं।

कब होगी नीट परीक्षा (NEET UG Exam Date) 

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। नीट परीक्षा में अब छात्रों के लिए सवालों की संख्या कम कर दी गई है और परीक्षा की अवधि भी घटा दी गई है। कुल सवालों की संख्या 180 होगी और परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट से घटकर 3 घंटे हो गई है।