Union Bank Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Union Bank Recruitment: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 मार्च 2025 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2691 पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन डिग्री 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद प्राप्त होनी चाहिए और उम्मीदवार के पास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (1 फरवरी 2025 तक) निर्धारित की गई है।
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा ज्ञान परीक्षण, मेरिट लिस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल है।
ऑनलाइन परीक्षा में चार विषयों के 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। विषयों में General/Financial Awareness, General English, Quantitative and Reasoning Ability और Computer Knowledge शामिल है। परीक्षा शुल्क भुगतान करने वाले सभी आवेदकों को परीक्षा की तारीख और समय से संबंधित सूचना BFSI SSC द्वारा भेजी जाएगी।
यह खबर पढ़ें:-बिना UPSC क्रैक किए ऐसे बन सकते हैं IAS/IPS
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।